पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस पर कैलेंडर रिलीज

वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस पर कैलेंडर रिलीज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवीसीनियर सेकंडरी स्कूल हाथी गेट में प्रिंसिपल अजय बेरी की अध्यक्षता में वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विचार मंच से हीरा लाल कंधारी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने वीर हकीकत राय के जीवन और उनके बलिदान पर प्रकाश डाला।

समारोह में वीर हकीकत राय से संबंधित कैलेंडर भी रिलीज किया गया। स्कूल के दो स्टूडेंट्स राहुल खन्ना और दीपांशु गुप्ता ने वीर हकीकत राय की जीवनी सुनाकर सबको भाव-विभोर कर दिया। प्रिंसिपल अजय बेरी ने कहा कि स्टूडेंट्स को वीर हकीकत राय के जीवन एवं बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल राजेश शर्मा, जसविंदर सिंह, राष्ट्रीय विचार मंच से रजिंद्र महाजन, जगत राम शर्मा, अजय सेठ, अमित त्रेहन और राजीव कुमार आदि मौजूद थे।

डीएवी स्कूल हाथीगेट में वीर हकीकत राय का कैलेंडर रिलीज किया गया।

खबरें और भी हैं...