यूआरएमयू की हड़ताल पर हुआ गुप्त मतदान
उत्तरीयरेलवे मजदूर यूनियन रेलवे वर्कशाप में मांगों को लेकर शुरु किए जा रहे संघर्ष को लेकर गुप्त मतदान करवाया गया, जिसमें 95 प्रतिशत कारखाने के कर्मचारियों ने सहमति दी।
यूआरएमयू के सहायक महामंत्री गुरदीप सिंह गिल ने कहा कि यदि फरवरी के तीसरे सप्ताह तक रेलवे कर्मचारियों को सातवें पे कमीशन की रिपोर्ट में सुधार किया गया तो रेलवे में हड़ताल की जाएगी। ब्रांच सेक्रेटरी बीएस बेदी ने कहा कि यदि 7वें पे कमीशन में सुधार करवाने के लिए वह किसी भी हद पर जाने को तैैयार है। रेल के चक्के जाम करने की जरूरत पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर सुरजीत कौर, सुरजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, सतबीर सिंह, विजय कुमार, गुरप्रीत सिंह, सुभाष चंद्र, प्रेमजीत, प्रवेश कुमार, विजय नरायणा, विजय बटाला, अमरजीत सिंह कलसी के अलावा आदि मौजूद थे।