पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीजेपी पार्षद पति ने फूंका जोशी का पुतला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। वार्ड नंबर 63 में ओम जी पार्क और शिवपुरी सड़क बनाने का लोकल बॉडीज मंत्री अनिल जोशी और हलका पश्चिमी के इंचार्ज राकेश गिल ने उद्घाटन किया। उद्घाटनी प्रोग्राम में बुलाने के विरोध में वार्ड की पार्षद रजनी शर्मा के पति और भाजयुमो जिला प्रधान अविनाश शैला ने जोशी और गिल का पुतला फूंका। वहीं, दूसरी तरफ उद्घाटन के दौरान हलके के नुमांइदों ने 140 करोड़ रुपए की ग्रांट देने पर जोशी का धन्यवाद किया।

शैला ने आरोप लगाए कि एक तरफ मंत्री अकालियों पर धक्केशाही करने का दोष देते हैं, जबकि खुद अपनी पार्टी के पार्षदों से क्या कर रहे हैं। भाजपा पार्षद की ओर से जापानी मिल में रखे उद्घाटन को बदलकर दूसरी जगह किया गया है। वर्कर की जगह क्या अब मंत्री के रिश्तेदार पार्टी को चलाएंगे। इससे पहले भी वार्ड में पार्षद का सुझाव लिए बिना 30 करोड़ सेशन किए थे। मंत्री ने अपने हलके में करोड़ों रुपए के विकास काम करवाए और चुनावों से छह महीने पहले हलका वेस्ट को ग्रांट दी है। भाजपा इस तरह की धक्केशाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे और हाईकमान से कार्रवाई की मांग करेंगे। अगर हाईकमान ने एक्शन नहीं लिया तो मरणाव्रत शुरू किया जाएगा।

उधर, उद्घाटनी प्रोग्राम में जोशी ने कहा कि गुरुनगरी के सभी हलकों में से सबसे अधिक फंड वेस्ट हलके के विकास के लिए दिए गए हैं। पहले अफसरों ने 60 करोड़ रुपए का एस्टिमेट तैयार करवाया था, लेकिन दोबारा सर्वे करवाकर 140 रुपए का ब्ल्यू प्रिंट बनाया गया है। हारने के बावजूद राकेश गिल हलके के लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं और लोग चुनावों में उनकी मेहनत को याद रखें।

इसके अलावा पार्षद विक्की ऐरी और भाजपा नेता अमन ऐरी जनता की दिन-रात सेवा कर रहे है। इस दौरान पार्षद सतपाल धवन, पूर्व पार्षद सुखदेव चाहल, सुभाष बाबा, मनमोहन रिंको, कुलदीप सिंह, सतीश बल्लू, अरविंदर शर्मा, सतीश मोना, आनंद शर्मा मौजूद थे।


खबरें और भी हैं...