पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • रामतीर्थ के महंतों ने सरोवर से मिट्टी की जबरी खुदाई रुकवाई

रामतीर्थ के महंतों ने सरोवर से मिट्टी की जबरी खुदाई रुकवाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। रामतीर्थ के महंतों ने शुक्रवार को पवित्र सरोवर में से मिट्टी की जबरी खुदाई कर रहे लोगों की शिकायत पुलिस से करके खुदवाई रुकवा दी। लवकुश पाठशाला के महंत मनजीत गिरी, जगतार बावा और अवतार बावा का कहना है कि कुछ लोग जबरी सरोवर में से मिट्‌टी की खुदाई कर रहे थे।

उन्होंने इसकी जानकारी जिला देहाती एसएसपी, थाना लोपोके पुलिस और चौकी रामतीर्थ पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सरोवर की खुदाई बंद करवाकर जांच शुरू कर दी।

कुछ लोगों से खुदाई करवाई जाए, कंपनी करे

महंतों ने कहा कि पंजाब सरकार रामतीर्थ में 185 करोड़ की लागत से विकास कार्य करवा रही है तो सरोवर की सेवा क्यों नहीं करवाती। सरोवर की कारसेवा कुछ लोगों से नहीं, बल्कि विकास करवाने वाली कंपनी से करवानी चाहिए। महंतों ने कहा कि सरोवर की मिट्टी को डिच मशीन से खोदकर कंटेनर में भरकर बेचा जा रहा है। उन्होंने जिला और पुलिस प्रशासन से सरोवर की खुदाई करवाने की मांग की।


खबरें और भी हैं...