पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • शाॅपिंग करने गए आढ़ती की कार ले गया लुटेरा पुलिस बोली सभी पार्किंग्स में खुद जाकर ढूंढो

शाॅपिंग करने गए आढ़ती की कार ले गया लुटेरा पुलिस बोली-सभी पार्किंग्स में खुद जाकर ढूंढो

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। रिश्तेदार के घर पर मैरिज है। शादी में जाने के लिए पूरा परिवार अपने लिए कपड़े और अन्य सामान खरीद रहा था। वीरवार शाम को भी मैं अपनी प|ी राजपाल कौर के साथ लारेंस रोड पर शाॅपिंग करने के लिए गया था। माल रोड के एक शोरूम से बेटे की पेंट खरीदी थी।

पेंट का कलर चेंज करवाने के लिए शाम को कार पीबी02-बीजी-2575 शोरूम के बाहर खड़ी की और मैं अंदर चला गया। प|ी कार में ही बैठी रही। कार की चाबी भी साथ ही लगी थी। इसी दौरान एक युवक आया और उसने ड्राइवर सीट पर बैठ कर कार स्टार्ट कर ली। प|ी डर गई और कार से बाहर निकल आई। इतने में लुटेरा उनकी कार भगा ले गया। यह कहना है कुक्कड़ावाला में आढ़त करते धमेंद्र सिंह निवासी संधू काॅलोनी छेहर्टा का। मामले की जानकारी तुरंत थाना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन पीड़ित को कहने लगे कि वह खुद जाकर शहर में विभिन्न पार्किंग स्थानों पर जाकर देखे कि कहीं उनकी कार लुटेरे ने खड़ी की हो।

धमेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद कहा कि वह शहर में वायरलैस करवा रहे हैं, लेकिन वह खुद जाकर शहर की विभिन्न पार्किंग में जाकर देखें। बाइपास वाले इलाके में जाकर देखें कि कहीं कार लुटेरे ने ऐसे ही उजाड़ में खड़ी कर दी हो। इस तहत वह अपने एक कर्मचारी को लेकर सुबह से कई जगहों पर जा चुके हैं और कार को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।


खबरें और भी हैं...