खालसा स्कूल में अमृतसर गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट हुआ शुरू
अमृतसर| खालसाकॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में अमृतसर गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। आनरेरी सचिव रजिंदर मोहन सिंह छीना मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। प्रिंसिपल निर्मल भंगू ने अतिथियों का स्वागत किया। पहले दिन चार फुटबॉल मुकाबले हुए। जिसमें मेडिकल कॉलेज एक गोल के साथ, दूसरे मैच में सुल्तानविंड क्लब, तीसरे मैच में ठठी खारा और चौथे मैच में चक सिकंदर विजेता रहा।