श्री राम आश्रम में ‘नादान तितली’ समारोह का आयोजन
श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल में कक्षा यूकेजी के स्टूडेंट्स द्वारा नादान तितली वार्षिक समारोह का आयोजन किया। स्टूडेंट्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तितली के माध्यम से बढ़ रहे प्रदूषण को प्रस्तुत किया। स्टूडेंट्स ने नृत्य और नाटिका के माध्यम से एक तितली को दर्शाया जो गांव से शहर की ओर आती है। लेकिन दोनों ही जगहों के वातावरण में जमीन आसमान का अंतर है। कार्यक्रम में रमनीक बजाज मुख्यातिथि के रूप में पहुंची। अध्यक्ष बलबीर बजाज, सलाहकार बलबीर बजाज और प्रिंसिपल विनोदिता सांख्यान ने अतिथियों का स्वागत किया। रमनीक बजाज ने अपने भाषण में वातावरण को प्रदूषित करने का संदेश दिया। एसएन जोशी ने कहा कि वातावरण को दूषित होने से बचाना हम सब की जिम्मेदारी है, अगर ऐसा करोगे तभी हम भारत को पूर्ण रूप से स्वच्छ बना सकते हैं।
श्री राम आश्रम स्कूल में रमणीक बजाज को सम्मानित करते हुए एसएन जोशी, बलबीर बजाज और प्रिंसिपल विनोदिता सांख्यान।