पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिना एसडीओ चल रहा बिजली घर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन एक तरफ तो लोगों को सुचारू बिजली सप्लाई देने के दावे करते नहीं थकता। वहीं, एक बिजली घर में एसडीओ की ट्रांसफर के 7 दिन बाद भी दूसरे एसडीओ की तैनाती नहीं की गई और सारा कामकाज जेइयों को सौंप दिया गया है।

बता दें कि खंडवाला बिजली घर के एसडीओ सिमनरजीत सिंह का तबादला राजपुरा कर दिया गया है। उनके जाने के बाद उक्त बिजली घर पिछले एक सप्ताह से बिना एसडीओ जेईयों के हवाले कर दिया गया है। इसके चलते सभी कर्मचारी अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं। अगर इलाके के किसी उपभोक्ता की बिजली बंद हो जाती है तो उसे सप्लाई चालू करवाने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इलाका वासी अमृतपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, हरनेक सिंह, कश्मीर सिंह, कंवलजीत सिंह, राजेश कुमार आदि ने बताया कि उनके इलाके की कई दिनों से बिजली सप्लाई में फाल्ट के कारण परेशानी पेश रही थी।

फाल्ट ठीक करवाने के लिए एसडीओ के मोबाइल नंबर 96461-13069 पर कई बार कॉल की गई। हर बार फोन स्विच ऑफ ही मिला। जबकि इलाके में कितने जेई हैं इसके बारे कोई भी बताने को तैयार नहीं। लोगों का कहना है कि पूरे इलाके में बिजली की तारों का जाल बिछा हुआ है जिनको ठीक करने की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। लोगों ने पावरकॉम मैनेजमेंट को काम करने वाले एसडीओ को लगाने की मांग की है।

^खंडवाला से लेकर पुतली घर तक इलाका काफी बड़ा है। इस इलाके में एसडीओ जरूर लगाया जाना चाहिए। मैनेजमेंट को इसके बारे में पूरी जानकारी है। मैनेजमेंट की ओर से जल्द ही एसडीओ की तैनाती की जाएगी। -एसकेशर्मा,एक्सईएन, खंडवाला सब डिवीजन

खबरें और भी हैं...