टीचरों ने हिंदी, सामाजिक विषयों को चयनित घोषित करने का विरोध किया शुरू
पंजाब सरकार की ओर से हिंदी और सामाजिक विषयों को चयनित घोषित करने पर टीचर्स ने विरोध शुरु कर दिया है।
टीचर्स एकता कमेटी पंजाब के कन्वीनर भुपिंदर सिंह वड़ैच, जर्मनजीत सिंह, विक्रमदेव सिंह पटियाला, दविंदर सिंह, नवदीप सिंह, सुखजिंदर सिंह, राम भजन, नछत्तर सिंह, अमरजीत शास्त्री, सुखराज सिंह और अश्वनी अवस्थी ने कहा कि स्कूलों के अंदर वोकेशनल शिक्षा के अंतर्गत हिंदी और सामाजिक शिक्षा को जरूरी विषयों से चयनित घोषित कर शिक्षा के स्तर को नीचा किया जा रहा है। इसका डटकर विरोध किया जाएगा।
वोकेशनल शिक्षा देने के लिए टीचर्स को निजी कंपनी के हवाले कर पंजाब सरकार शिक्षा का निजीकरण की राह पर चल पढ़ी है। इस फैसले ने साबित कर दिया है कि मोदी सरकार हिंदी के पक्ष में मात्र दिखावा कर रही है।