दैनिक भास्कर दफ्तर में सीनियर सिटीजंस और गृहणियों के लिए फ्री कंप्यूटर एजुकेशन
कोर्स करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन जल्द करवाएं
भास्करन्यूज | अमृतसर
दैनिक भास्कर की तरफ से सीनियर सिटीजंस और गृहणियों को फ्री कंप्यूटर एजुकेशन दी जा रही है। कहते हैं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती, लेकिन कुछ सीखने के लिए साधन और माध्यम का होना भी जरूरी होता है। दैनिक भास्कर अब सीनियर सिटीजंस और गृहणियों को कंप्यूटर की नॉलेज देने का माध्यम बना है। कंप्यूटर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण लेने के बाद कोई भी वरिष्ठ नागरिक और गृहणी अपने जीवन में कंप्यूटर युग का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए संबंधित अपना नाम, पता, फोन नंबर लिखकर और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो सहित दैनिक भास्कर कार्यालय एससीओ 35-36 रणजीत एवेन्यू, डी-ब्लाक, अमृतसर में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक जमा करवाकर निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। प्रोग्राम के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए लैंडलाइन नंबर 0183-3988884 पर सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
कंप्यूटर का नॉलेज नहीं होना सीनियर सिटीजंस और गृहणियों को इसके फायदों से वंचित कर देता है। कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज भी हो तो दुनिया भर में मौजूद अपने परिजन या नजदीकी से कंप्यूटर पर इंटरनेट के जरिए फ्री में बातें की जा सकती हैं। घर बैठे रेलवे रिजर्वेशन करवाया जा सकता है।
नएकंटेट जोड़े गए हैं
दैनिकभास्कर द्वारा गत वर्षों में आयोजित कंप्यूटर ट्रेनिंग की तुलना में इस बार इस प्रोग्राम के कंटेंट को नए सिरे से डिजाइन किया गया है। जिसमें कंप्यूटर बारे बेहतर नालेज मिलेगी। इस प्रोग्राम में कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज के अलावा सोशल मीडिया वेबसाइट्स और रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग होने वाले व्हाट्सएप जैसे एप्लीकेशन का उपयोग करना भी सिखाया जाएगा।