पिंगलवाड़ा के मानांवाला कांप्लेक्स में 7वीं यूनिफाइड गेम्स करवाईं
अमृतसर| 7वींयूनिफाइड गेम्स 2016 का आयोजन शनिवार मानांवाला स्थित पिंगलवाड़ा कांप्लेक्स में किया गया। इसमें दुबई के एनआरआई चंद्रशेखर कोहली का अहम योगदान रहा। गेम्स का मुख्य उद्देश्य सोसायटी के नार्मल, स्पेशल चैलेंज्ड, हैंडीकैप्ड और हेयरिंग इम्पायर्ड वर्ग को खेलों के क्षेत्र में एक मंच पर लाना था। डिस्ट्रिक एंड सेशन जज गुरबीर सिंह इस मौके पर मुख्य मेहमान थे। उन्होंने खेलों का उद्घाटन किया। पिंगलवाड़ा चैरिटेबल सोसायटी की प्रधान डाॅ. इंदरजीत कौर ने कोहली के प्रयासों को सराहना की। इस मौके पर पिंगलवाड़ा के कर्नल दर्शन सिंह बावा, तिलक राज, जय सिंह, कैप्टन आरपी सिंह, गुरदेव सिंह आदि मौजूद थे।