धार्मिक परीक्षा में रामगढ़िया स्कूल जोधपुर के स्टूडेंट्स रहे अव्वल
तरनतारन| गुरुगोबिंद सिंह स्टडी सर्किल अमृतसर और तरनतारन जोन की ओर से करवाए गई धार्मिक परीक्षा में रामगढ़िया पब्लिक हाई स्कूल जोधपुर के स्टूडेंट्स ने अव्वल स्थान हासिल किया है। स्कूल के चेयरमैन जसविंदर सिंह, मैनेजर गुरमुख सिंह और प्रिंसिपल अमरजीत सिंह ने इन स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक परीक्षा में स्कूल के सभी स्टूडेंट्स ने अच्छे नंबर हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।