गवर्नमेंट कॉलेज की स्टूडेंट्स ने गिद्दा डाल मनाई बसंत पंचमी
सरूप रानी गवर्नमेंट कॉलेज में शनिवार बसंत पंचमी पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग मुकाबले करवाए गए और स्टूडेंट्स ने गिद्दा डाला।
स्टूडेंट्स ने पतंगें उड़ाई और पतंगबाजी का आनंद उठाया। प्रिंसिपल सुनीता सहगल ढिल्लों मुख्यातिथि के रूप से पहुंची। उन्होंने स्टूडेंट्स को बसंत के त्योहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जीवन में सभ्यता, इतिहास और समाज का महत्व भी बताया। डांस विभाग के स्टूडेंट्स ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ ही पीले वस्त्रों में सजी युवतियों ने गिद्दा डाला। इसके साथ ही स्टूडेंट्स ने प्रोग्राम को काफी इन्जॉय किया। वहीं सभी अपनी सभ्याचारक विरासत को कायम रखने की शपथ भी ली।
सरूप रानी गवर्नमेंट कॉलेज में शनिवार को बसंत पंचमी के मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।