पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • फेल होने के तनाव में मेडिकल स्टूडेंट ने निगला जहर, सीरियस

फेल होने के तनाव में मेडिकल स्टूडेंट ने निगला जहर, सीरियस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फेलहोने के कारण मानसिक तनाव झेल रही मेडिकल काॅलेज बीएससी-डीएमएलटी की स्टूडेंट संदीप कौर निवासी कृपाल काॅलोनी मजीठा रोड ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड करने की कोशिश की। स्टूडेंट को तुरंत उसके परिवार वालों ने गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उक्त स्टूडेंट पिछले साल एग्जाम से फेल हो गई थी। इसी बात को लेकर वह बेहद परेशान थी। मंगलवार को उसने मौका पाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना मजीठा रोड की पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर बनती कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं दूसरी तरफ मेडिकल कालेज के प्रिंसीपल डाॅ. बीएस बल ने कहा कि स्टूडेंट ने सुसाइड की कोशिश क्यों की, इसकी जांच के लिए जांच कमेटी गठित कर दी है। संदीप के पिता करनैल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मेडिकल कालेज से बीएससी-डीएमएलटी की पहले वर्ष की स्टूडेंट थी। परीक्षा का रिजल्ट आने पर वह फेल हो गई तो मानसिक तनाव में रहने लग पड़ी। करीब दो महीने से वह अपने कालेज भी नहीं जा रही थी। उन्होंने कई बार बेटी को समझाने की कोशिश भी की थी।

आज दोपहर को वह सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह जब बेटी के रूम में गए तो देखा कि वह जमीन पर लेटी हुई थी। तुरंत उसे उठा कर अस्पताल ले गए। वहीं जांच कर रहे थाना मजीठा रोड के एएसआई अमर सिंह ने कहा कि संदीप की हालत बेहद गंभीर है। वह अभी बयान देने के हालात में नहीं है। उसके बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल में उपचाराधीन मेडिकल स्टूडेंट संदीप कौर की हालत गंभीर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...