जाइका के मटीरियल के साथ अफसरों की जायदादों की भी हो जांच: औजला
श्री गुरु अमरदास कॉलोनी के बाद अब गुमटाला में मैनहोल निर्माण की कमियां दिखाता वीडियो वायरल
पंजाबवॉटर सप्लाई सीवरेज बोर्ड की ओर से श्री गुरु अमरदास एवेन्यू में बनवाए जा रहे सीवरेज के मैनहोलों के काम में घटिया मटीरियल का प्रयोग होने का वीडियो सामने के बाद अब गुमटाला में बनाए जा रहे मैनहोल का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें निर्माण की कमियांे पर सवाल उठाए गए हैं। लोगों की ओर से बनाए गए इस वीडियो में सीवरेज के काम दौरान 6/1 का मसाला डालने की बात कही गई है।
लोगों के अनुसार इसमें 6 बोरी रेत और 1 बोरी सीमेंट को पूरी तरह मिलाकर चिनाई की जा रही है, जबकि सीवरेज के मैनहोल बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही ईंटें भी ठीक नहीं हैं। लोगों ने कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी को इस काम की जांच करवाने की मांग की है।
^अगर किसी इमारत का काम करना होता है तो उनमें पलस्तर के लिए चार एक का मसाला, सीवरेज मैनहोल के लिए 3/1 और चिनाई के लिए 5/1 का मसाला लगाना होता है। सीवरेज मैनहोल में 24 घंटे पानी खड़ा रहना होता है। इसलिए उनमें 3/1 का मसाला लगाना होता है ताकि पानी का रिसाव जमीन में हो। अगर सीवरेज मैनहोल के लिए 6/1 का मसाला लगाया जा रहा है तो वह गलत नहीं है। दलबीरसिंह, पूर्व इंजीनियर
निर्देशानुसारकाम हो रहा
^5/1का मसाला लगाने के निर्देश मिले हैं, जिसके िहसाब से काम हो रहा है। अगर लोग सूखा मसाला लगाने की बात करते हैं तो लोगों के घरों से पानी लेकर डाला जाता है। अगर कोई जांच करवाना चाहता है तो करवा सकता है। सौरवठाकुर, साइट इंजीनियर
एयरपोर्ट रोड में रेन वॉटर पाइपें डाली गई
कांग्रेसके जिला देहाती प्रधान गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि सीवरेज बोर्ड की ओर से ज्योति बिल्टेक कंपनी को जाइका प्रोजेक्ट के तहत जो काम सौंपा गया है, वह सही ढंग से नहीं हो रहा। कंपनी की ओर से एयरपोर्ट रोड में सीवरेज में रेन वॉटर पाइपें डाली गई हैं, जो कुछ सालों बाद पानी से खराब हो जाएंगी। उन पाइपों को बदलवाने के लिए कांग्रेसियों की ओर से रोष धरने भी दिए थे, मगर सरकारी दबाव के चलते उन पाइपों को नहीं बदला गया। इसमें सीवरेज बोर्ड के एसई, एक्सईएन, एसडीओ और जेई तक शामिल थे। कांग्रेसी सरकार आने पर सभी की जायदादों की जांच करवाकर मामले दर्ज करवाए जाएंगे।
गुमटाला में बनाए जा रहे सीवरेज मैनहोलों में प्रयोग किया जा रहा मसाला।
गुमटाला में ज्योति बिल्टेक कंपनी की ओर से डाले जा रहे सीवरेज का मैनहोल तैयार करता कारीगर।
काम ठीक हो रहा है: एसडीओ रमेश शर्मा
^गांवगुमटाला में सीवरेज मैनहोल बनाने के लिए पांच एक की चिनाई हो रही है, जबकि प्लस्तर के लिए दो एक का सीमेंट लगाया जाता है। अगर कोई मटीरियल की जांच करवाना चाहता है तो वह करवा सकता है। रमेशशर्मा, एसडीओ, पंजाब वॉटर सप्लाई सीवरेज बोर्ड
अमृतसर | जिला कांग्रेस कमेटी देहाती प्रधान गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि जाइका प्रोजेक्ट में इस्तेमाल हो रहे मटीरियल के सैंपल भरे जाने के साथ ही संबंधित अफसरों की जायदादों की विजिलेंस जांच भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि यह जांच महज ड्रामा नहीं हुई तो विकास कार्यों की हकीकत सबके सामने जाएगी।