शताब्दी एक्सप्रेस के टॉयलेट में पानी नहीं होने पर गुस्साए यात्री
नईदिल्ली से अमृतसर रही शताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब टॉयलेट में जाने के दौरान यात्रियों को पानी ही नहीं मिला। टॉयलेट में पानी होने की सूरत में यात्रियों ने मिनरल वाटर का इस्तेमाल किया।
रेलवे की इस कारगुजारी से यात्रियों में काफी गुस्सा था। अपने गुस्से का इजहार उन्होंने जाहिर करने के लिए अफसरों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी से भी संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद यात्रियों ने अपनी व्यथा फोन पर दैनिक भास्कर को बताई। नई दिल्ली-अमृतसर (12013) से अमृतसर रहे यात्री अविनाश शर्मा और जोगिंदर ने फोन पर बताया कि वह नई दिल्ली से अमृतसर रहे थे। इस दौरान ट्रेन के कोच नंबर पांच के शौचालय में पानी नहीं था। शायद यहीं हाल ट्रेन के अन्य कोच के टॉयलेट का भी था।
जब लोग टॉयलेट जाने लगे तो उन्हें कितनी परेशानी झेलनी पड़ी, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। पानी होने की सूरत में लोगों ने मिनरल वाटर का इस्तेमाल किया। यात्रियों का कहना था कि नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन वीआईपी ट्रेन कहलाई जाती है, लेकिन इस ट्रेन में ही इस तरह के प्रबंध हैं तो अन्य ट्रेनों का हाल क्या होगा, इसका अंदाजा भी लगाया जा सकता है।