पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • बाइक सवार लुटेरे महिला की बालियां झपट कर फरार

बाइक सवार लुटेरे महिला की बालियां झपट कर फरार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | दरबारसाहिब से माथा टेक रिक्शे पर बैठ कर बस स्टैंड जा रही महिला दविंदर कौर निवासी रमदास के कानों से दो बाइक सवार लुटेरे सोने की बालियां छीन कर ले गए।

पुलिस शिकायत में रमदास के गांव छत्रपुर निवासी दविंदर कौर ने बताया कि वह सोमवार की दोपहर दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद रिक्शे पर बस स्टैंड जा रही थी। अभी वह सूरज-चंदा सिनेमा के पास ही पहुंची थी कि पीछे से बाइक पर दो लुटेरे आए और उनके कानों से बालियां झपट ली। लुटेरों ने बाइक भगाने की कोशिश की तो स्लिप होने से गिर गए। उन्होंने शोर मचाया तो लुटेरे बाइक वहीं पर छोड़ कर भाग गए।

खबरें और भी हैं...