पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

4 लुटेरों ने बाप-बेटे को घायल कर लूटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। गांव बलड़वाल में चार लुटेरों ने बाइक पर रहे बाप-बेटे को घेर कर मारपीट शुरू कर दी और पैसे लूट कर ले गए । लुटेरे उसी गांव के होने के कारण पीड़ितों ने पहचान लिया और तुरंत थाना अजनाला पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव बल्लड़वाल निवासी किशन सिंह, मुक्खा सिंह, इकबाल सिंह और बलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस शिकायत में दलबीर सिंह ने बताया कि वह अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर बहन के घर गया था। रात करीब 10 बजे वह दोनों जब वापस लौट रहे थे तो रास्ते में उक्त लुटेरों ने मुंह बांधे थे और उन्हें घेर लिया।

लुटेरों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान लुटेरों के चेहरे से कपड़ा उतर गया तो पिता ने सभी को पहचान लिया। बावजूद इसके लुटेरों ने उन दोनों पर तेजधार हथियारों के साथ जख्मी कर 2 हजार रुपए अन्य सामान लूट लिया।

मामले की जांच कर रहे एएसआई शमशेर सिंह ने कहा कि दोनों बाप-बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लुटेरों की पहचान कर ली गई है। फिलहाल सभी फरार है। लुटेरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।


खबरें और भी हैं...