दुकान बिकवाने के नाम पर लाखों ठगे
जंडियाला पुलिस ने राज कुमार और रामशरण के खिलाफ दर्ज किया केस
भास्करन्यूज | अमृतसर
लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में थाना जंडियाला पुलिस ने राज कुमार और रामशरण के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों ही आरोपी जंडियाला गुरु के ही रहने वाले और इन्हें अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
पुलिस शिकायत में तरनतारन निवासी जसकरण सिंह ने बताया कि उनकी गिल ट्रेडिंग नाम से जंडियाला में दुकान हैं। आरोपी उसके पुराने पहचान वाले है। आरोपियों ने झांसा दिया कि उनकी दुकान सेल करवा सकते हंै और बदले में अच्छे पैसे मिल जाएंगे। इस तहत आरोपियों ने उनसे 11 लाख 20 हजार रुपए उधार ले लिए और बदले में चेक काट कर दे दिए। चार-पांच महीने बीतने के बाद भी आरोपियों ने उनकी दुकान सेल नहीं करवाई और ही उनके पैसे वापस किए। वह पैसे मांगते तो आरोपी कुछ कुछ कहकर टाल देते। उन्होंने आरोपियों के दिए चेक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए। एएसआई हरमीत सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।