क्रिएटिव इंस्टीट्यूट ऑफ स्टेज-स्क्रीन का स्थापना दिवस आज
अमृतसर | प्रसिद्धथिएटर ग्रुप \\\"क्रिएटिव इंस्टीट्यूट ऑफ स्टेज एंड स्क्रीन\\\' का 24वां स्थापना दिवस रविवार को रेलवे स्टेशन रोड पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें थिएटर, फिल्म और कला से जुड़े लोग शामिल होंगे। इंस्टीट्यूट के संस्थापक तथा वरिष्ठ नाटककार मुकेश कुंद्रा ने बताया कि समागम में पंजाब नाटशाला के मुखी जतिंदर बराड़ मुख्य मेहमान के रूप में शामिल होंगे। संस्था की उपलब्धियों बारे उन्होंने बताया कि अब तक इससे दो दर्जन के करीब अच्छे कलाकार निकल चुके हैं। इसमें से दर्जन भरके करीब फिल्म सीरियल में काम कर रहे हैं। सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल, सीआईडी, महाराणा प्रताप, सम्राट अशोक तक में उनके स्टूडेंट किरदार निभा रहे हैं।