पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • अन्नगढ़ के लोगों ने विधायक ओपी सोनी को बताई समस्याएं

अन्नगढ़ के लोगों ने विधायक ओपी सोनी को बताई समस्याएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयहलका की वार्ड नंबर- 59 के क्षेत्र अन्नगढ़ में गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह में संग्रांद के मौके पर धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। इस मौके पर मुख्य मेहमान पीपीसीसी वाइस प्रेसिडेंट अौर विधायक ओपी सोनी ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से लगाए गए लंगर की शुरुआत की और खुद सेवा भी निभाई। इसके बाद इलाके के लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताई, जिस पर सोनी ने कहा कि आगामी चुनाव सिर पर हैं और कांग्रेस के सत्ता में आते ही हलके की नुहार बदलती जाएगी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने विधायक सोनी, पूर्व पार्षद महेश खन्ना को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया। इस मौके पर तरलोक सिंह, जगतार सिंह, साब सिंह, शिव कुमार, अशोक सिंह लद्दर, सुरिंदरपाल सिंह, गुरमेज सिंह फौजी, सुच्चा सिंह, विक्रम पहलवान, बाबा सविंद्र सिंह, प्रवेश गुलाटी, बलबीर सिंह सोनू मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...