पंजाबी कवि सुरजीत पातर हुए स्टूडेंट्स से रू-ब-रू
बीबीकेडीएवी कालेज फॉर वुमेन के पंजाबी विभाग द्वारा ‘विचार विमर्श’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पद्मश्री सम्मान से पुरस्कृत पंजाबी कवि सुरजीत पातर स्टूडेंट्स से रू-ब-रू हुए।
कालेज प्रिंसिपल डा. पुष्पिंदर वालिया, एडवोकेट सुदर्शन कपूर, प्रो. डॉ. रुपिंदर कौर, प्रो. रानी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रिंसिपल डॉ. वालिया ने कहा कि कवि समाज का दर्पण होता है जो अपने आंतरिक अनुभूतियों से समाज की सोच, विचारों एवं भावनाओं को अपनी कविताओं में उद्घाटित करता है। मुख्य वक्ता कवि सुरजीत पातर ने कॉलेज प्राचार्या को इस आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जीवन की सच्चाई कविताओं में उभरती है।मनप्रीत कौर बुटर ने श्रेष्ठ मंच संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में सुदर्शन कपूर ने उपस्थिति को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पंजाबी विभाग एवं कॉलेज के अन्य विभागों के फैकल्टी सदस्य और छात्राएं उपस्थित थीं।