पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

187वां चिन्मय संक्रांति गायत्री हवन करवा गया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर|चिन्मय मिशनकी ओर से 187 वां चिन्मय संक्रांति गायत्री हवन करवाया गया। ताराचंद रामपाल के ग्रह पुतली घर स्थित गुरु अर्जुन देव नगर में करवाए यज्ञ दौरान कई भक्तजन शामिल हुए। सबसे पहले सभी ने गुरुदेव के मनोहारी चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किए। इसके बाद वैदिक क्रियाओं का अनुसरण करते हुए हवन कुंड में अग्नि जलाकर ग्यारह आहुतियां गणेश और 108 आहुतियां गायत्री मंत्र का उच्चारण करके मां सरस्वती की डाली। संजय मेहरा और विक्रम ने भजन का मधुर गायन करके भक्तिरस बरसाया। आचार्य पूज्य तारक चैतन्य ने महीने की घोषणा करके आगामी कार्यक्रमों की सूचनाएं दी। इस मौके पर राकेश शर्मा, नरेश शर्मा और राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...