पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोक अदालतें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय लोक अदालत में 165 केसों का निपटारा

227 में से 165 केसों का मौके पर ही किया गया निपटारा

जिलाकानूनी सेवाएं अथारिटी अमृतसर की ओर से जिला एवं सैशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अमृतसर की अगुवाई में शनिवार जिला कचहरी अमृतसर, अजनाला और बाबा बकाला में बैंक मामलों संबंधी राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। इस दौरान लगाए गए 227 केसों में से 165 केसों का आपसी सहमति से मौके पर ही निपटारा करके 7,90,09,788 आवार्ड पास किये गए।

इस बारे में जानकारी देते हुए सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी मैडम गिरीश बांसल ने बताया कि लोक अदालत में बैंकों से संबंधित मामले सैक्शन 138 एन आई एक्ट , वसूली मामले ( बकाया एवं प्री लिटिगेशन के मामले) सुनवाई के लिए रखे गए थे। इस दौरान चार बैंच स्थापित किये गए थे। इनमें से दो बैंच अमृतसर और एक एक बैंच अजनाला और बाबा बकाला में बनाए गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कानून सेवाएं अथारिटी नई दिल्ली के कार्यकारी चेयरमैन माननीय जस्टिस अनिल आर दवे की इच्छा के अनुसार अब देश भर में किसी ना किसी चुनिंदा विषय पर लोक अदालतें हर महीने लगा करेंगी। जिसके तहत अगली राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च को लगाई जाएगी। इसमें माल, मनरेगा और जमीन अधिग्रहण से संबंधित मामले विचार किये जाएंगे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से 165 केस हल किए गए।

खबरें और भी हैं...