पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • बसपा किसी पार्टी के साथ कोई समझौता नहीं करेगी : कश्यप

बसपा किसी पार्टी के साथ कोई समझौता नहीं करेगी : कश्यप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहुजनसमाज पार्टी के संचालक कांशी राम के 15 मार्च को जन्म दिवस पर एक विशाल रैली नवांशहर की दाना मंडी में की जाएगी। इसमें पार्टी प्रधान कुमारी मायावती मुख्य रूप से शामिल होकर लोगों को संबोधित करेंगी।

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य नरिंदर कश्यप ने प्रेस कान्फ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा गठबंधन सरकार, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को अाड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 9 सालों में गठबंधन ने पंजाब के जवानों और किसानों को बर्बाद कर दिया है। महाराष्ट्र के बाद अब पंजाब किसानों की आत्महत्या करने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। दिल्ली में आप की सरकार एक साल तक भी सही साबित नहीं हुई। वहीं कांग्रेस पार्टी अपनी अंतर्कलह से अभी तक जूझ रही है। इसी को लेकर आने वाले चुनावों में बसपा कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। वह पंजाब की सभी 117 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करके चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर पंजाब को-ऑडिनेटर रछपाल राजू, जालंधर जोन के इंचार्ज रोहित खोखर, प्रदीप सिंह वालिया और रविंदर हंस आिद मौजूद थे।

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य नरिंदर कश्यप ने रैली के बारे में जानकरी दी।

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नरिंदर कश्यप की ओर से रविंदर हंस, प्रदीप सिंह वालिया को लेकर की गई प्रैस कान्फ्रेंस को लेकर शहरी, देहाती प्रधान और को-ऑडिनेटर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि अगर प्रेस कान्फ्रेंस दौरान किसी को नहीं बैठाना था तो बुलाया ही क्यों था। पार्टी की ओर से जारी प्रेस नोट में मात्र दो सदस्यों का नाम होने को लेकर बैठक में काफी हंगामा हुआ। यह सभी बातें बैठक में मौजूद पंजाब को-ऑडिनेटर रछपाल राजू सुनते रहे। मगर उन्होंने किसी को भी चुप करवाना बेहतर नहीं समझा। इस बारे नरिंदर कश्यप से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह छोटा मामला है जिसको बाद में देखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...