कंप्यूटर टीचर्स मुश्किलों को लेकर मिले सीएम के सलाहकार तीक्ष्ण सूद से
कंप्यूटरटीचर्स सांझा फ्रंट पंजाब का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री के सलाहकार तीक्ष्ण सूद से मिला और उनके अपनी मुश्किलों के प्रति अवगत करवाया।
सरपरस्त जसविंदर सिंह और प्रधान परमिंदर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सलाहकार के साथ हुई बैठक में कंप्यूटर टीचर्स को पिक्टस सोसायटी और शिक्षा विभाग में वोकेशनल मास्टर के बनते ग्रेड के साथ बिना किसी शर्त के रेगुलर करने, तीन साल का समय पूरा कर चुके टीचर्स को तुरंत पक्का कर तुरंत रेगुलर करने के आर्डर जारी करने और आईसीटी नॉन टीचिंग स्टाफ को तुरंत रेगुलर करने पर विचार किया गया।