पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • बसंत पंचमी पर हजारों श्रद्धालु वाहेगुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचे गुरुद्वारा छेहर्टा साहिब

बसंत पंचमी पर हजारों श्रद्धालु वाहेगुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचे गुरुद्वारा छेहर्टा साहिब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छठेपातशाह चरण छोह प्राप्त गुरुद्वारा छेहर्टा साहिब में एसजीपीसी और समूह सभा सोसायटियों के सहयोग से बसंत पंचमी मेला श्रद्धा से मनाया गया। 12 फरवरी से रखे श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ का भोग डालकर अरदास की गई। इसके बाद रागी जत्थों की ओर से गुरु जस गाकर संगतों को निहाल किया। हजारों की संख्या में वाहेगुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचे श्रद्धालुओं ने सबसे पहले पवित्र सरोवर में स्नान करके गुरु घर के दर्शन दीदार किए।

देश विदेश से आई संगतों के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरु का अटूट लंगर 24 घंटे बांटा गया। इस मौके पर संगतों के लिए खाने पीने के अलावा झूले और अन्य सामान के बाजार लगाए गए थे। शाम के समय कब्बडी की टीमों में मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर एसजीपीसी मैंबर बावा सिंह गुमानपुरा ने मुख्य रूप से शामिल होकर गुरु घर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा साहिब के मेनेजर जगतार सिंह की ओर से बावा सिंह को गुरु घर की बख्शीश सिरोपा देकर सम्मानित किया। जालंधर से माथा टेकने परिवार सहित पहुंचे अमरिंदर सिंह ने बताया कि वह पिछले कई सालों से जहां माथा टेकने आते हैं। गुरु घर की बख्शीश के रूप में उनके घर दो बेटों ने जन्म लिया था। इसलिए मेले दौरान वह हमेशा जहां आकर वाहेगुरु का आशीर्वाद लेते हैं।

बसंत पंचमी मेले के दौरान गुरुद्व‌ारा श्री छेहर्टा साहिब में लाखों की संख्या में पहुंची संगत ने गुरु घर का आशीर्वाद लिया।

खबरें और भी हैं...