सर्बजीत पर बन रही फिल्म के लिए अमृतसर पहुंची एेश, शूटिंग आज से
पाकिस्तानकी जेल में मारे गए भिखीविंड निवासी सर्बजीत सिंह पर बनाई जा रही फिल्म की शूटिंग के लिए एेश्वर्या राय बच्चन समेत टीम के अन्य सदस्य अमृतसर पहुंच गए हैं।
इनको शहर के प्रमुख होटलों में ठहराया गया है। फिल्म की शूटिंग बुधवार से शुरू होगी और अमृतसर तथा तरन तारन के सरहदी इलाकों में इसकी शूटिंग होनी है। चर्चा यह भी है कि बहू के साथ जया बच्चन तथा उनकी मां भी आई हुई हैं।
फिल्मके किरदार
फिल्म“मैरीकॉम’ फेम डायरेक्टर उमंग कुमार द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म का नाम “सर्बजीत’ रखा गया है। इसके प्रोड्यूसर जीशान कादरी तथा संदीप सिंह हैं। फिल्म में सर्बजीत का किरदार रणदीप हुड्डा निभा रहे हैं, जबकि बहन दलबीर के रोल में एेश्वर्या नजर आएंगी। फिल्म को 19 मई को काहन फिल्म फेस्ट के लिए रिलीज किया जाना है।
सर्बजीतका पाक का सफर
सर्बजीत1991 में पाकिस्तान गया था और वहां पर उसे बम धमाकों के आरोप में गिरफ्तार करते हुए फांसी की सजा सुनाई गई थी। उनकी बहन दलबीर कौर ने उन्हें रिहा करवाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी।
साल 2013 में जेल में ही उन पर हमला हुआ और मौत हो गई थी। इसके बाद उनके जीवन पर इस फिल्म को बनाने की योजना तैयार हुई।
इन जगहों पर होगी शूटिंग
जानकारीके मुताबिक फिल्म की करीब 70 फीसदी शूटिंग मुंबई में ही सैट बना कर ली गई है। बाकी का हिस्सा अमृतसर तरन तारन जिले के सरहदी इलाकों में की जानी है और उसी के लिए टीम यहां पहुंची है। बताया जा रहा है कि टीम सर्बजीत के गांव भिखीविंड के अलावा गांव डल तथा दलेरी में भी शूटिंग करेगी।
रिलीज के समय ऐश को अिमताभ देंगे चुनौती
फिल्म“सर्बजीत’ के बनने के बाद उसके समक्ष चुनौती भी है, क्योंकि जिस दिन यह फिल्म रिलीज होनी है उसके दूसरे दिन यानी कि 20 मई को अमिताभ बच्चन विद्या बालन को लेकर बनाई जा रही फिल्म “तीन’ भी रिलीज होनी है। इस फिल्म को सुजॉय घोष बना रहे हैं। जानकारों का मानना है कि दोनों फिल्मों के जरिए बहू एेश्वर्या राय ससुर अमिताभ में कड़ा मुकाबला होना है, अब देखना यह है कि दर्शक किसे ज्यादा तवज्जो देते हैं।