पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • खालसा कॉलेज को यूनिवर्सिटी नहीं बनने दिया जाएगा : सरना

खालसा कॉलेज को यूनिवर्सिटी नहीं बनने दिया जाएगा : सरना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | शिरोमणिअकाली दल, दिल्ली ने खालसा कॉलेज को यूनिवर्सिटी में तब्दील किए जाने की खिलाफत शुरू कर दी है। दल के महासचिव हरविंदर सिंह सरना का कहना है कि खालसा कॉलेज सिखों की एक स्वायत्त संस्था है, जिस की पहचान आज भी दुनिया भर में है और इस के अस्तित्व को बनाए रखना बहुत जरूरी है।

सरना ने कहा कि इंग्लैंड का कैम्ब्रिज कॉलेज आज भी उसी सूरत अंग्रेजों ने संभाला हुआ है। यह कॉलेज उनके लिए आज भी एक प्रेरणास्रोत है। उनका कहना है कि वह लोग खालसा यूनिवर्सिटी के खिलाफ नहीं हैं पर खालसा कॉलेज कांप्लेक्स के बाहर किसी भी जगह पर यूनिवर्सिटी बनाई जा सकती है। उनका कहना है कि इस धरोहर को किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होने देंगे।

खबरें और भी हैं...