15 से ई-टिकट पर बोर्डिंग स्टेशन खुद बदल सकेंगे आप
जालंधर | ई-टिकटबुक कराने वाले यात्री अब बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा का फायदा 15 फरवरी से ऑनलाइन उठा सकेंगे। आईआरसीटीसी ने नई व्यवस्था की है। ट्रेन से छूटने के 24 घंटे पहले पैसेंजर अपने बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव कर सकता है। यह सुविधा टिकट पर दर्ज स्टेशन से आगे वाले स्टेशनों पर ही मिल सकेगी।
ऐसेसमझें : यदिआप ने अमृतसर से दिल्ली के लिए शताब्दी एक्सप्रेस से टिकट बुक करवाई है। पर किसी कारण आपको लुधियाना से ट्रेन पकड़नी पड़ रही है, तो आप ऑनलाइन बोर्डिंग को चेंज करवा सकते हैं।