जीके से मिले खालसा, हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद बुडै़ल में बंद कैदी रिहा नहीं किए जा रहे
अमृतसर | भाईगुरबख्श सिंह खालसा ने चंड़ीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद भाई गुरमीत सिंह और शमशेर सिंह की रिहाई के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान मनजीत जीके से मुलाकात की। इस दौरान खालसा ने दोनों बंदी सिखों को हाईकोर्ट द्वारा रिहाई के आदेश के बावजूद चंड़ीगढ़ प्रशासन द्वारा पहल करने की जानकारी दी। जीके ने कमेटी के कानूनी सलाहकार जसविंदर सिंह जौली को गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी के साथ तालमेल करके मामले का हल निकालने की बात कही।