24वां फाउंडेशन-डे: कलाकारों की नर्सरी बना क्रिएटिव इंस्टीट्यूट
“क्रिएटिवइंस्टीट्यूट ऑफ स्टेज एंड स्क्रीन’ थिएटर ग्रुप ने रविवार को अपना 24वां फाउंडेशन डे मनाया। इस मौके पर ग्रुप की उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश किया गया। इसमें पहुंचे नाटककारों, फिल्मकारों डायरेक्टरों ने ग्रुप को संस्था को कलाकारों की नर्सरी के खिताब से नवाजा। संस्थापक तथा नाटककार मुकेश कुंद्रा ने सिर्फ इतना कह कह लोगों का धन्यवाद किया-”हम अकेले ही चले थे जानिबे मंजिल मगर लोग आते गए और कारवां बनता गया’।
कुंद्रा ने बताया कि ग्रुप की स्थापना 1992 में हुई। उन्होंने इसके संचालन के साथ नाटक लेखन, डायरेक्शन और युवाओं को कला की बारीकियां भी सिखाईं। उन्होंने हिंदी के 60, पंजाबी के 30 तथा शार्ट स्टोरीज 200 के करीब लिखा। इनके मंचन के अलावा इनमें से कइयों पर फिल्म और सीरियल भी बने। कुंद्रा का कहना है कि उनके ग्रुप से निकले कलाकार सुशील खोसला ने “सीआईडी’, जगतार उर्फ जैरी, पीयूष शर्मा, जगजीत सिंह “सावधान इंडिया’ और पीयूष शर्मा “क्राइम पेट्रोल’ तथा पीयूष अरोड़ा ने “सम्राट अशोक’ तथा “महाराणा प्रताप सीरियल’ में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अमर गिल ने “महाराजा रणजीत सिंह’, “बात हमारी पक्की’, “मिस्टर एंड मिसेज शर्मा इलाहाबाद वाले’ आदि में किरदार निभाया है। समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में पंजाब नाटशाला के मुखी जतिंदर बराड़ शामिल हुए, जबकि विशेष मेहमानों में गुरिंदर मकना, अशोक महाजन, बलजीत सैनी और एडवोकेट सुरिंदर सैनी तथा क्रांति कुमार रहे। मुख्य मेहमानों ने कहा कि कुंद्रा द्वारा थिएटर, फिल्म सीरियल जगत को दी गई सेवाएं अतुलनीय हैं। इस मौके पर उनके स्टूडेंट राजवीर, रवि कुमार, अमन गुप्ता, कबीर ठाकुर आदि मौजूद थे।