लड़की को भगाने पर केस
अमृतसर | शादीका झांसा देकर 15 साल की लड़की को भगा ले जाने के आरोप में थाना गेट हकीमा पुलिस ने फतेह सिंह कालोनी निवासी विक्की फुम्मन के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस शिकायत में अमरेश चौधरी ने बताया कि गत दिवस उनकी बेटी घर से बाहर किसी काम को गई थी। काफी देर तक वह वापस लौटी। इस दौरान वह अपनी बेटी को ढूंढने के लिए गए। लेकिन उसका कुछ पता लगा। आरोपी अक्सर उनकी बेटी को तंग परेशान करता रहता था, जाे उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है।