नाबालिगा को भगा ले जाने के आरोप में केस
नाबालिगाको भगा ले जाने के आरोप में थाना ब्यास पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सन्नी, राजकौर, कृष्णा, बीर सिंह और पिंकी निवासी मेहता के तौर पर हुई है। आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस शिकायत में बाबा बकाला निवासी अमनदीप कौर ने बताया कि वह उनकी बेटी का रिश्ता आरोपी सन्नी के साथ हुआ था। बेटी अभी नाबालिग है, इसलिए उन्होंने आरोपियों को बोल दिया कि अभी वह दो साल तक शादी नहीं कर सकती है। इस बात को लेकर आरोपी उनका विरोध करने लग पड़े। दो दिन पहले ही वह अपने पति के साथ किसी रिश्तेदार के घर गई थी। जब शाम को वापस आई तो पता लगा कि आरोपी उनकी बेटी को झांसा देकर अपने साथ भगा ले गए है। मामले की जांच कर रही सब-इंस्पेक्टर बलविंदर कौर ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।