पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार किए

ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार किए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीके ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करने वाले तीन चोरों को थाना राजासांसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विजय कुमार निवासी छेहर्टा, सरबजीत सिंह निवासी राजासांसी और लवप्रीत सिंह निवासी घरिंडा के तौर पर हुई है। इनसे पुलिस ने ट्रांसफार्मर का सामान भी बरामद किया है। मामले की जांच कर सब-इंस्पेक्टर लखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त सभी आरोपी रात के समय बिजली के ट्रांसफार्मरों से सामान चुरा लेते है और बाद में उसे ले जाकर बेच देते है। इस तहत छापामारी कर सभी को गिरफ्तार किया जा सका है। सूचना के आधार पर वह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गए और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...