शौचालय बनाने के लिए 2 लाख इकट्ठे किए
स्वच्छभारत अभियान के अंतर्गत पंडोरी वड़ैच गांव में शौचालयों के निर्माण के लिए मिलेनियम स्कूल की ओर से दो लाख रुपए एकत्रित किए गए। शौचालयों के निर्माण के लिए मिलेनियम स्कूल ने दो लाख रुपए का चैक रोटरी क्लब सिविल लाइन के प्रेसीडेंट आशीष शर्मा को स्कूल डायरेक्टर रीटा कौल ने दिया। रोटरी क्लब ने विश्वास दिलाया है कि गांव में 500 शौचालयों के निर्माण के लिए ओर धन इकट्ठा किया जाएगा और इसी साल अगस्त तक इस काम को पूरा किया जाएगा।