अमृतसर। स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने रविवार वार्ड नंबर 13 के तहत आते जगदम्बे कालोनी, संधू कालोनी, विशाल विहार, प्रकाश विहार, गली बांके बिहारी, बोड़ वाला शिवाला आदि क्षेत्रों में नए बीमा धारकों को बीमा पत्र बांटे। मंत्री जोशी के निर्देश पर भाजपा की टीम की ओर से कुछ दिन पहले विशेष बीमा कैंप का आयोजन किया गया था जिस दौरान इन इलाकों से बडी़ संख्या में लोगों ने अपना दो लाख रुपये का बीमा करवाया था।
इस मौके पर जोशी ने कहा कि उनका उद्देश्य पूरे हलके का 100 फीसदी संपूर्ण विकास करवाना और यहाँ के लोगों को अन्य सुविधाएं मुहैया करवाना है इसी के तहत यहां पर कुछ दिन पहले बीमा कैंप लगाया गया था जिसमें यहाँ रहने वाले लोगों का दो लाख रुपए का बीमा किया गया था। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश शर्मा मिंटू, रवि भूषण शर्मा, कुलविंदर लाडा, विजय शर्मा, डिंपल, भगत हकीकत, तिलक, सुरिंदर वाहला, भारतवीर सिंह, मोहिन्दर, अमृत लाल जोशी, जगमोहन, सूरज, मनीष, अजय पाठक, अश्वनी, इवान कपूर, गोल्डी आदि मौजूद थे ।