स्टूडेंट्स बोले, सोचा ना था कि एडिटर बनकर खुद अखबार निकाल सकेंगे
भास्करसमूह की ओर से करवाए जा रहे जूनियर एडिटर मुकाबले में बटाला रोड स्थित सेंट सारंगधर स्कूल के स्टूडेंट्स में भाग लिया। अधिकतर स्टूडेंट्स ने इसमें हिस्सा लिया और अखबार बना अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। गौर हो कि यह मुकाबला अमृतसर में अब तक एक दर्जन से अधिक स्कूलों में करवाया जा चुका है और हजारों स्टूडेंट्स इस अभियान में जुड़ चुके हैं। इस स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए अखबार बनाना पहला और अनूठा अनुभव रहा। प्रिंसिपल रजनी डोगरा ने कहा कि स्टूडेंट्स ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह इस उम्र में एडिटर बनकर खुद अखबार बना सकते हैं।
चेयरपर्सन सूक्ष्म शर्मा और डायरेक्टर अश्विनी डोगरा ने कहा कि अखबार का पहला पेज जो कि नो निगेटिव न्यूज से भरा होता है और लोगों में सकारात्मक सोच पैदा करता है। दैनिक भास्कर में हर सोमवार पॉजीटिव न्यूज पूरे सप्ताह के लिए ऊर्जा पैदा करता है। यह कदम सराहनीय है। स्टूडेंट्स ने बताया कि पांच नंबर पेज, जिस पर जी टीवी के जेड क्यू सीरियल के किरदार हैप्पी और लक्की की फोटो की रचनात्मक बैक ग्राउंड तैयार करना एक रोमांचक अनुभव रहा। छह नंबर पेज पर पर्यावरण के तहत पेड़-पौधे लगाना और सूचनात्मक सोच को बढ़ावा देने का प्रयास सराहनीय है।