पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • रानी झांसी सोसायटी ने पूर्व डीसी रवि भगत को किया सम्मानित

रानी झांसी सोसायटी ने पूर्व डीसी रवि भगत को किया सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | शहरकी प्रमुख समाजसेवी संस्था रानी झांसी सोसायटी की ओर से अमृतसर के पूर्व डिप्टी कमिश्नर रवि भगत को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस्लामाबाद स्थित रानी झांसी हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोसायटी की संरक्षक प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर रवि भगत ने अमृतसर में ईमानदारीपूर्वक अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए अहम कार्य किया। अन्नगढ़, गुज्जरपुरा जैसे क्षेत्रों में काम कर रही रानी झांसी सोसायटी को भी डीसी का पूर्ण सहयोग मिला। पंजाब सरकार ने उनका स्थानांतरण लुधियाना किया है। अब वे लुधियाना में भी समाज उत्थान के कार्य करेंगे। इस अवसर पर संस्था द्वारा रवि भगत को गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पवन कुंदरा, डॉ. राकेश शर्मा, माला चावला, डॉ. लहिंबर सिंह, सरूप कुमार, हजारा मल, नीलम शर्मा, राजेश पाठक, राजेश शर्मा, मेला सिंह, नरिंदर वोहरा, पवन चावला, राज पाल कौर, डॉ. शाम महाजन, एडवोकेट जसबीर, प्रीति, रमेश कपूर, अंजू, ज्योति, निर्मल, रंजना, सुखविंदर कौर, सुष्मा, मनोज कुमार उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...