पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • शैला को किसी को भी भाजयुमो से निकालने का हक नहीं है: अरोड़ा

शैला को किसी को भी भाजयुमो से निकालने का हक नहीं है: अरोड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजयुमोके जिला महामंत्री गोतम अरोड़ा ने कहा है कि शैला के पास किसी भी पदाधिकारी को भाजयुमो में से निकालने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आज की अखबार में भाजयुमो के ज़िला अध्यक्ष अविनाश शैला द्वारा दिया गया बयान ‘अरोड़ा भाजयुमो के जिला महामंत्री नहीं है’ किसी हास्य काव्य से कम नहीं है। अरोड़ा आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शैला साबित करें कि उन्हें भाजयुमो में से कब और किसने निकाला है या फिर कोई नोटिस भेजा है, इसका उनके पास क्या सबूत है ? उन्होंने कहा कि भाजपा एक संवैधानिक पार्टी है और इसमें कोई भी कदम उठाने से पहले सदस्यों कि सहमति होना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी पदाधिकारी कोई अनुशासनहीनता करता है तो इस संदर्भ में शैला उस पदाधिकारी को बर्खास्त करने के लिए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष को इसकी सिफारिश कर सकते हैं। फिर हाईकमान इसकी जांच पड़ताल कर इस पर कदम उठाती है।

उन्होंने कहा कि उन्हें शैला से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। शैला बताएं कि उन्होंने अपने 3 साल के कार्यकाल में क्या किया है और संगठन को प्रफुलिल्त करने के लिए क्या कदम उठाए हैं ? शैला ने छोटी राजनीति कर कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित ही किया है और इसके साथ ही पिछले दिनों विपक्षी दलों के साथ मिलकर अपनी ही पार्टी के ईमानदार और जुझारू लीडर कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी का पुतला फूँक अनुशासनहीनता की है। इसके लिए उन्हें पार्टी से तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।

भाजयुमो के जिला महामंत्री गौतम अरोड़ा ने शैला पर कई आरोप लगाए।

खबरें और भी हैं...