एडवोकेट राजीव भगत ने राहुल गांधी से की मुलाकात
अमृतसर | जिलाकांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष एडवोकेट राजीव भगत ने तुगलक रोड दिल्ली स्थित राहुल गांधी के निवास स्थान पर उनसे मुलाकात की। एडवोकेट भगत ने राहुल गांधी के समक्ष पंजाब के मौजूदा हालात का ब्यौरा रखा। एडवोकेट भगत ने कहा कि पंजाब में शहरी क्षेत्रों में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ता जी जान से काम कर रहे हैं। शहरी क्षेत्रों मे तेजी से कांग्रेस का आधार बढ़ा है। जिला अमृतसर में कार्यकर्ता मिलन समारोह कार्यकर्ता भोज का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं के क्षेत्रों में जाकर पार्टी की नीतियों से जन जन को अवगत करवाया जा रहा है। एडवोकेट भगत ने कहा कि पंजाब की जनता अकाली-भाजपा सरकार की नीतियों से आहत है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सरकारी सहायता का लाभ नहीं मिल रहा। यहां तक कि पेंशन जैसी सुविधा भी केवल दिखावा है। राहुल गांधी द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में एडवोकेट भगत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा जल्द होनी चाहिए। यह पार्टी के लिए हितकारी होगा। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने देश के कई राज्यों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक लेने के लिए आमंत्रित किया था। पंजाब से एडवोकेट भगत राहुल गांधी के पास पहुंचे ओर सारी स्थिति की जानकारी दी।