रोटरी क्लबों ने करवाई 9वीं रोटरी गुडविल गेम्स
रोटरीक्लबों की ओर से 9वीं रोटरी गुडविल गेम्स शास्त्री नगर बीबीके डीएवी कालेज की ग्राउंड में करवाई गई। इस मौके पर डीआईजी बार्डर रेंज कुंवर विजय प्रताप सिंह मुख्य रूप से पहुंचे। जिन्हें मार्च पास्ट कर सलामी दी गई।
गुब्बारे छोड़कर उन्होंने गुडविल गेम्स की शुरुआत की। इस दौरान क्रिकेट मैच, टग ऑफ वार, तंबोला, म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस, थ्री लेग रेस, थ्रैड एंड नीडल, चिल्ड्रन रेस और अन्य खेल करवाए गए। बच्चों के अभिभावकों ने भी खेलों में हिस्सा लिया। डीआईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने रोटरी क्लबों की ओर से करवाए गए इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने साथ जोड़ने का सबसे बेहतरीन तरीका है।
इसके अलावा युवा खेलों की तरफ भी आकर्षित होते हैं। इस तरह के कार्यक्रम तो अब समय की जरूरत बन चुके हैं। उन्होंने अपने संदेश में युवाओं को खेलों के साथ जोड़ने का आह्वान किया।