गुड्डों के सिंह अवतार| चीन से गुड्डे आते हैं, सिंह बनकर वापस जाते हैं
नैन-नक्श चीनी, लिबास खालसा का चीनसे आने वाले गुड्डों के नैन-नक्श भी चीनी ही होते हैं। एक 40 रुपए में पड़ता है। सिख रूप में सजने के बाद ये 400 से 450 रुपए में बिक जाता है। एक महीने में 650 गुड्डे एक्सपोर्ट हो चुके हैं। जसवंत कहते हैं-सबसे ज्यादा गुड्डे चीन भेजे गए।
10 गुना कीमत पर हो रहे हैं एक्सपोर्ट
परमिंदर बरियाणा, अमृतसर| येहैं गुड्डों के सिंह अवतार। कुछ-कुछ सैंटा क्जॉज की तर्ज पर। तरनतारन रोड पर एक गुरुद्वारे के बाहर संपूर्ण सिंह लिबाज में सजे इन गुड्डों को देखकर रुकता हर कोई है। तारीफ भी करता है। लेकिन, ये सोचकर कि घर पर सिख गुड्डों के साथ बच्चे बेअदबी कर दें, ज्यादातर खरीदने को लेकर असमंजस में रहते हैं। गुड्डों को सजाने वाले जसवंत सिंह इसमें कुछ गलत नहीं मानते। कहते हैं, बच्चे अगर सिख गुड्डों से लगाव रखने लग जाएं तो धर्म से जुड़े डर-भ्रांतियां कम होंगी।