पाकिस्तानी गायक आतिफ वतन लौटे
भास्कर न्यूज | अटारी बार्डर/अमृतसर
पाकिस्तानीऔर कई बॉलीवुड फिल्मों में पार्श्व गायकी कर चुके आतिफ असलम साबीयां दिल्ली में प्रोग्राम करने के बाद रविवार को अटारी-वाघा बाॅर्डर के जरिए वतन लौट गए।
वह दिल्ली से हवाई जहाज के जरिए अमृतसर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि भारत में जो मान-सत्कार मिला है वह उसे ताउम्र नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत-पाक के रिश्तों को खराब करना चाहते हैं, जबकि अवाम मिलजुल कर रहना चाहती है। उनका कहना है कि रिश्तों में बेहतरी के लिए अदीबों, शायरों अन्य लोगों को भी पहल करनी होगी। उनका कहना है कि पुरानी बातों को भुला हमें अच्छे पड़ोसी की तरह से रहना चाहिए और इसी में हम दोनों मुल्कों की भलाई है।