पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • दुर्ग्याणा दो मंजिला पार्किंग बैसाखी तक होगी कंप्लीट

दुर्ग्याणा दो मंजिला पार्किंग बैसाखी तक होगी कंप्लीट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। श्री दुर्ग्याणा तीर्थ मंदिर की बहुप्रतीक्षित दो मंजिला भूमिगत पार्किंग का 85 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो गया है। बैसाखी से पहले-पहले इसे मुकम्मल कर लिया जाएगा। हालांकि इसे पूरा करने के लिए समय सीमा तय की गई थी, मगर विरोध और विवाद के कारण इसमें थोड़ी देरी जरूर हुई है। पार्किंग की छत और उसके नीचे वाले दूसरे तल का काम तकरीबन पूरा कर लिया गया है। अब पहले तल के फर्श का काम पूरा किया जा रहा है, जो कि 90 फीसदी से अधिक तैयार हो चुके हैं।

काम पूरा होने के बाद फिनिशिंग का काम चालू होगा और मार्च आखिर या फिर अप्रैल की शुरुआत तक इसे खोल दिया जाएगा। हरेक तल का एरिया 60 हजार वर्ग फीट है यानी कुल रकबा 120 हजार वर्ग फीट है और इसकी दोनों तलों में 237 खंभे लगाए गए हैं। मंदिर कमेटी की मांग पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने इसका काम नवंबर 2014 में शुरू किया था। यह प्रोजेक्ट 16 करोड़ 24 लाख रुपए का है।


खबरें और भी हैं...