पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • अमृतसर बीएससी एग्रीकल्चर से खेती पर संकट, डीलरों का आंदोलन 13 से होगा तेज

अमृतसर- बीएससी एग्रीकल्चर से खेती पर संकट, डीलरों का आंदोलन 13 से होगा तेज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेती में इस्तेमाल होने वाले खाद, कीटनाशक और बीज आदि की बिक्री के लिए केंद्र सरकार की तरफ से बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री लाजिमी किए जाने से किसी भी वक्त किसानी पर संकट गहरा सकता है। क्योंकि डीलर इसे अपने वजूद पर खतरा करार देते हुए राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तैयारी कर चुके हैं। इसमें पंजाब के डीलर अहम किरदार निभाएंगे। इसकी रणनीति तय करने के लिए जालंधर में 13 फरवरी को मीटिंग भी बुला ली गई है। पंजाब सीड पेस्टिसाइड एंड फर्टिलाइजर एसोसिएशन तथा अमृतसर फर्टिलाइजर एंड पेस्टिसाइड एसोसिएशन के प्रधान बलविंदर सिंह बिल्ला का कहना है कि नवंबर 2015 में केंद्र सरकार ने इन वस्तुओं की बिक्री करने के लिए कम से कम बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री तय किया है। उनका कहना है कि यह फरमान तो किसानों के हित में है और ना ही डीलरों के। उनका कहना है कि इस पेशे में लोग 50-50 साल से लगे हैं और अब यह उनका पुश्तैनी पेशा हो गया है। सरकार ने एकाएक यह नोटिफिकेशन जारी करके उनके सामने धर्म संकट खड़ा कर दिया है। बिल्ला ने बताया कि 13 फरवरी को जालंधर में होने वाली बैठक में संघर्ष की अगली रणनीति तय की जाएगी।

बलविंदर सिंह बिल्ला

खबरें और भी हैं...