103 साल में भी 9 घंटे काम, वर्मा जी की लंबी उम्र का राज शाकाहार
जालंधर | रेलवेरोड पर वेद एंड सन्स कंपनी चलाने वाले वेद प्रकाश वर्मा बुधवार को 103 साल के हो गए। भाजपा नेताओं ने उनका बर्थडे मनाया। अभी भी हर रोज 9 घंटे काम करते हैं। सुबह 9 बजे आकर दुकान पर बेटे के साथ बैठ जाते हैं और शाम 6 बजे घर जाते हैं। प्योर वेजिटेरियन, तीन समय दूध पीना और देसी घी की खुराक को लंबी उम्र का राज बताते हैं। नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहते हैं- ‘नशा तबाह करता है। वर्मा का 10 फरवरी 1913 को फिल्लौर में जन्म हुआ था। खन्ना के पीएस हाई स्कूल से 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी। 1930 में उन्हें जबलपुर एमपी में इरीगेशन विभाग में 20 रुपये की नौकरी मिली। डेढ़ साल बाद अंग्रेजों ने निकाल दिया। फूफा संग अमृतसर चले गए। 5 साल ट्रांसपोर्ट का काम किया। खुद भी बस चलाई। 1935 में बुआ के बेटे के साथ वेद एंड कंपनी शुरू की।