पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • पठानकोट फ्लाईओवर पर ट्रक ने लगाई ब्रेक, बस टकराई, 8 गंभीर जख्मी

पठानकोट फ्लाईओवर पर ट्रक ने लगाई ब्रेक, बस टकराई, 8 गंभीर जख्मी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| धुंधके कारण पठानकोट फ्लाईओवर पर सुबह ट्रक के साथ 20 सवारियों को लेकर जा रही पीआरटीसी की बस की टक्कर हो गई। बस में 8 लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। ट्रक चालक भाग गया। पटियाला पीआरटीसी बस के ड्राइवर रणजीत ने बताया- वह अमृतसर से पटियाला जा रहा था। बस स्टैंड पर रुकना था। आगे चल रहे सेब से भरे ट्रक ने फ्लाईओवर के नीचे से जाना था। धुंध के कारण फ्लाईओवर के ऊपर चढ़ गया। अचानक ब्रेक लगाई तो टक्कर हो गई। अमृतसर के गांव लिदड़ां के कंडक्टर रेशम खां की टांग टूट गई। करतारपुर की सुमन, भार्गव कैंप की रानी, अमृतसर का सुखदीप, करतारपुर का कृष्णा, करतारपुर की करिश्मा और करतारपुर के कुलदीप जख्मी हो गए।

खबरें और भी हैं...