पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आवो सारे रल-मिल बसंत ते पाइए गिद्दा...

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर|बसंत उत्तरभारत और समीपवर्ती देशों की छह ऋतुओं में से एक ऋतु है, जो फरवरी, मार्च और अप्रैल के मध्य इस क्षेत्र में अपना सौंदर्य बिखेरती है। ऐसा माना गया है कि माघ महीने की शुक्ल पंचमी से वसंत ऋतु का आरंभ होता है। इस ऋतु के आने पर सर्दी कम हो जाती है। मौसम सुहावना हो जाता है। पेड़ों में नए पत्ते आने लगते हैं। आम बौरों से लद जाते हैं और खेत सरसों के फूलों से भरे पीले दिखाई देते हैं। अतः राग रंग और उत्सव मनाने के लिए यह ऋतु सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है ऋतुओं में, मैं बसंत हूं। बसंत ऋतु में बसंत पंचमी, शिवरात्रि और होली पर्व मनाए जाते हैं। डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में वीरवार को बसंत के स्वागत में पीले वस्त्र धारण कर स्टूडेंट्स ने किकली और गिद्दा डालकर यह पारंपरिक त्योहार मनाया।

फोटो|हरविंदर संधू

खबरें और भी हैं...