पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • कोठी में लुटेरे ने बंधक बनाई फैमिली बाहर नौकरानी ने घेरा डाल पकड़वाया

कोठी में लुटेरे ने बंधक बनाई फैमिली बाहर नौकरानी ने घेरा डाल पकड़वाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रणजीतएवेन्यू में कपड़ा कारोबारी के घर लूटपाट करने आया आया लुटेरा नौकरानी की होशियारी से पकड़ा गया। लुटेरे ने घर की मालकिन के गले में छुरा रख घर में पड़े 8.70 लाख लूट भी लिए थे। मालकिन की बहू को भी चाकू मार दिया। लेकिन नौकरानी मौका देख भागकर घर से बाहर गई और लोगों को इकट्‌ठा कर घर घेर लिया।

आरोपी मंजीत सैनी निवासी रोज एवेन्यू रसूलपुर 2000 में कोठी मालिक रघबीर सिंह की रेडिमेड कपड़ों की दुकान पर काम करता था। 2001 में वह ये कहकर नौकरी छोड़ गया था कि वह बीएसएफ में सिलेक्ट हो गया। उसके पास से बीएसएफ का आईकार्ड भी मिला है। कहा जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले जम्मू से छुट्टी पर आया था।

दोपहर करीब 2 बजे अमरजीत कौर अपने कमरे में थी। प्रितपाल कौर रसोई में। लुटेरा अंदर आया और प्रितपाल कौर के गले पर छुरा रख दिया। 50 लाख मांगे। प्रितपाल ने घर में रखे 8 लाख 70 हजार दे दिए। इसी दौरान नौकरानी जीनत बाहर भाग गई। शोर मचा लोग इकट्‌ठे कर घर को घेर लिया। खुद को फंसा देख लुटेरे ने प्रितपाल से कहा, उसे गाड़ी में सेफ जगह छोड़ कर आए, नहीं तो मार देगा। प्रितपाल कौर ने बचाव करना चाहा तो लुटेरे ने हाथों पर चाकू मार दिया। जख्मी होने के बावजूद वह लुटेरे से छूट कर बाहर गई। लुटेरे ने सास अमरजीत कौर के गले पर छुरा लगा दिया। इतनी देर में पुलिस गई और लुटेरे को पकड़ लिया। प्रितपाल कौर ने बताया, पैसे देने के बाद उसने लुटेरे से छोड़ देने की मिन्नतें कीं। उसे कहती रही कि वह उसके भाइयों जैसा है। आगे से लुटेरा कहने लगा कि इमोशनल ब्लैकमेल मत करें, नहीं तो सभी को जान से मार देगा।

मंजीत सैनी

जख्मी प्रितपाल कौर

नौकरानी जीनत।

कारोबारी रघबीर सिंह पुलिस कमिश्नर से लिपटकर रोने लगा।

खबरें और भी हैं...